मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल केदारनाथ दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में भी दर्शन पूजन करेंगे। सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी कल सुबह 7:45 बजे जीटीसी हैलीपैड से हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान करेंगे और सुबह 8:25 बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद 8:30 बजे वे केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे. 9:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कोटमा मैदान कालीमठ पहुंचेंगे। यहां से 9:45 बजे कार से प्रस्थान करते हुए 9:55 बजे कालीमठ मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे. 11:10 बजे कालीमठ मंदिर से प्रस्थान करते हुए 11:15 बजे कोटमा मैदान से हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं, सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के केदारनाथ एवं कालीमठ के लिए निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित करने सहित मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली समस्त घोषणाओं को अभिलिखित करने के लिए जिम्मेदारी दी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours