मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर में लिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा, बच्चों को कराई हेलीकॉप्टर की सैर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को गृह जिला हमीरपुर में हुए भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। सीएम सुजानपुर के जंगलबैरी हेलीपैड पर उतरे, इस दौरान आसपास के बच्चे भी वहां पहुंच गए। बच्चों ने सीएम ने हेलीकॉप्टर में बैठने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने बच्चों की बात सुन ली तो उन्होंने पायलट को बुलाकर बच्चों को हेलीकॉप्टर में बिठाया। सीएम ने कहा कि दो बड़े बच्चे साथ चले जाओ और शरारत मत करना। बच्चे हेलीकाॅप्टर में बैठकर काफी खुश हुए व उन्होंने मुख्यमंत्री को थैक्यू भी कहा।

सीएम सुक्खू रविवार को सुजानपुर के चबूतरा गांव भी पहुंचे। यहां धंस रहे पूरे गांव से कई घर जमींदोज हो गए हैं। सीएम ने रविवार को मौसम साफ होने पर सुबह यहां पहुंचने का कार्यक्रम तय किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की व हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बैरी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों को भी सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के खैरी पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द जाना। उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान के उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कैप्टन रणजीत राणा, सुरेश कुमार व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित अन्य नेता व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज फिर कुल्लू दौरे पर भी रहेंगे। सीएम आज दोपहर बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र सैंज, छरुडू, बागन जाएंगे। यहां भारी बारिश के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours