मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान केंद्र पर जाकर किया मतदान

उत्तर प्रदेश:- लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह सात बजे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। सीएम योगी प्रत्येक चुनाव में अपने मतदान पर केंद्र पर सबसे पहले पहुंच मतदान करते हैं और लोगों से अधिक से अधिक की मतदान की अपील भी करते हैं।

गोरखनाथ मंदिर के बगल में पुराना गोरखपुर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 223 पर सीएम योगी ने मतदान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे।

अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखा। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। अपने बूथ पर हमेशा की तरह सबसे पहले जाकर मतदान किया। फिर सभी से मतदान की अपील की।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours