उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, ‘अब दुनिया में भारतीयता और यूपी की पहचान पर गर्व होता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में नए नेतृत्व के उदय के साथ ही अब दुनिया नये भारत की बात करने लगी है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ये सिर्फ एक दशक पहले की ही बात है। उत्तर प्रदेश और भारत के लोग दुनिया में कहीं जाते थे तो खुद को भारतीय कहने पर थोड़ा संकोच करते थे पर अब गर्व से खुद को भारतीय कहते हैं क्योंकि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसी तरह यूपी के लोग कहीं बाहर जाने पर खुद को उत्तर प्रदेश का बताने पर संकोच करते थे पर अब वो गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का नागरिक बताते हैं। सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या के राजसदन में दो दिवसीय साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं एक बार यूरोप गया था और वहां पर घूमने निकला और एक टैक्सी पर बैठा। मुझे टैक्सी वाला भारत का निवासी लगा। मैंने पूछा कि कहां के हो तो उसने कहा पंजाब का। मैंने पूछा पंजाब में कहां से तो चुप हो गया… फिर बताया कि पाकिस्तान से हैं। उसने मुझे बताया कि भारत का बताने पर हम यहां पर सेफ महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत की ताकत है। यहां से मुख्यमंत्री योगी रामकथा पार्क पहुंचे और मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया और उनसे उद्यम अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से वह रामलला का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। आज करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिनों तक चलने वाले साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ किया। यहां पर उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर टाइमलेस अयोध्या कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके स्वागत के लिए सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी पहुंचे हैं। सपा विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में जल्द ही फैसला आने वाला है। 20 अप्रैल 2024 को आए फैसले में दो जजों की बेंच में से एक जज ने उन्हें दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पहलगाम का बदला बना अंतरराष्ट्रीय मुद्दा, पाक अभिनेत्रियों की टिप्पणी से विवाद

वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की…

5 hours ago

पहलगाम का बदला: भारत ने पाक में आतंकी ठिकाने उड़ाए, चीन चिंतित

भारत ने पाकिस्तान के 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले…

6 hours ago

हिमाचल को सेना पर गर्व, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सटीक कार्रवाई: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश:- ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले…

6 hours ago

पीएम मोदी ने सराहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, नौ आतंकी ठिकाने किए गए ध्वस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना…

6 hours ago

आज शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही शुरू होगा रिहर्सल, सिविल डिफेंस तैयार

देहरादून:- प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां…

6 hours ago

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान नरम, रक्षा मंत्री ने तनाव कम करने की पेशकश

भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर'…

7 hours ago