मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मिसिंग लिंक से पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा 

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में मिसिंग लिंक से पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिसिंग लिंक द्वारा फंडिंग किए जाने पर सहमति बनी। मिसिंग लिंक के तहत ऐसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाती है जिन्हें जनपदों में किसी भी योजना के तहत फंडिंग नहीं हो पाती, ऐसे प्रोजेक्ट्स को मुख्य सचिव कोष से फंडिंग की जाती है। बैठक के दौरान अधिकतर प्रस्तावों को विभागीय बजट से ही स्वीकृति मिली। मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत प्रस्तावों की प्रगति को पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर लगातार अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति में लगातार इन प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी पुराने एवं नए बनाए जाने वाले सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने की सम्भावनाओं को तलाशते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु टॉयलेट्स के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत सभी जनपदों में दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, सी. रविशंकर,  एच. सी. सेमवाल एवं अपर सचिव रोहित मीणा सहित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours