मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के मसूरी दौरे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर की बैठक

उत्तराखंड:-   मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस महा निरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु,  एडीजी ए. पी. अंशुमान, आईजी के. एस. नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 मुख्य सचिव ने संविधान दिवस पर अधिकारियों को दिलाई संविधान की शपथ

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमान, आईजी के. एस  नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार,  जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours