उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद,गुजरात में आयोजित स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी (State S &T) मिनिस्टर्स कांन्क्लेव में शिरकत करेंगी, यह आयोजन अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की इस कांन्क्लेव में सभी राज्यों के मिनिस्टर्स प्रतिभाग करेंगे, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उक्त कांन्क्लेव में समन्वय और प्रतिभाग किये जाने हेतु नामित किया है।
साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा की उत्तराखंड ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किस प्रकार से कार्य किया है उसे रखा जाएगा और साथ ही हमें केंद्र सरकार से किन-किन चीजों की आवश्यकता है उसकी मांग की जाएगी, उन्होंने कहा की निश्चित रूप से यह कांन्क्लेव उत्तराखंड की साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए सार्थक सिद्ध होगा, आपको बता दें की यह दो दिवसीय कांन्क्लेव 10 और 11 सितम्बर को अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…