उत्तराखंड के 6 जिलों में आज बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिलों के लिए कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर शनिवार को यलो अलर्ट रहेगा। वहीं रविवार को देहरादून व बागेश्वर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 व 26 को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं मगर कोई अलर्ट नहीं है। 26 के बाद एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश रही। इसमें लोहारखेत, शामा, रामनगर, पौड़ी, नरेन्द्रनगर आदि में भारी बारिश दर्ज की गई। पंचेश्वर में 28.5, मसूरी में 24 व नैनीताल में 15.5 एमएम बारिश हुई।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours