मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के आई.सी.सी. टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा-
शाबाश टीम इंडिया!
#u19womenst20worldcup के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर विश्वविजेता बनने पर भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से आपने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।




+ There are no comments
Add yours