उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने ऋषिकेश घटना पर किया दुख व्यक्त, कहा जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में सख़्त सजा दिलाई जाएगी

यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया, इसमें मुख्य आरोपी पुलकित आर्य हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश घटना (अंकिता भंडारी की हत्या) पर दुःख जताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में सख़्त सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, पीड़ित को हर हाल में न्याय मिलेगा।

                                          Pushkar Singh Dhami

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ऋषिकेश घटना पर अत्यंत दुखद जताते हुए कहा कि , आज हमने श्रीकोट ,पौड़ी निवासी होनहार बेटी अंकिता भंडारी खोई है , यह काफी दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ।

                                        Ritu khanduri bhushan

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज विधानसभा भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ श्रीकोट ,पौड़ी की बालिका अंकिता भंडारी की गुमशुदगी को लेकर गंभीरता से वार्ता की। अंकिता भंडारी की खोजबीन को और तेज करने और मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। पूर्व में भी इस संबंध में महानिदेशक अशोक कुमार के साथ वार्ता हुई।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago