विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सीएम धामी पहुंचे आराकोट, श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता के किए दर्शन

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पुरोला आराकोट में पहुंचे, वहीं आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उनके साथ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के अचानक बिना किसी सूचना के आराकोट पहुंचे। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंट करने के बाद वह छोटे वाहन से आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले।

हिमाचल प्रदेश में स्थित पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की।  इसके बाद स्थानीय निवासियों से मुलाकात की।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours