खटीमा में बीते दिन बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं तीन अन्य महिलाएं बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई थी, जिनका उपचार खटीमा उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी बीती देर रात खटीमा उप जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे।
जहां मुख्यमंत्री धामी ने घायल महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही डॉक्टरों को घायल महिलाओं के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली गिरने से महिला के निधन पर शोक जताया एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।




+ There are no comments
Add yours