सीएम धामी ने तीन साल की सरकार की उपलब्धियों को साझा किया, अतिक्रमण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का किया ऐलान

धामी सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया। कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, मेहनत और दृढ़ शक्ति से तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।

शनिवार को पत्रकारवार्ता में सीएम धामी ने सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को साझा किया। कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कहा कि चारधाम यात्रा से पहले चारधाम यात्रा परिषद गठित हो जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि लैंड, थूक, लव जिहाद के खिलाफ करवाई किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है। बल्कि अराजक तत्वों के खिलाफ है।

सीएम ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे हुए। हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए। सीएम धामी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में विकट परिस्थिति के दौरान भी जनता ने अपना हाथ हमपर रखा। हमारी पार्टी पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं हद्य से देवतुल्य जनता का धन्यवाद देता हूं।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours