मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी , परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा  को  दी  श्रद्धांजलि

हल्द्वानी:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले , देश के पहले परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को मुख्यमंत्री  ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस इलाके में रात्रि विश्राम करते हैं , सुबह-सुबह मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं , साथ ही स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लेते हैं।

सीएम धामी ने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा कि “आज हल्द्वानी में प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान देश के प्रथम ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मां भारती की रक्षा हेतु मेजर शर्मा द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours