प्रदेश में आज सीएम धामी के जन्मदिन पर मनाया जाएगा संकल्प दिवस,सीएम धामी ने संकल्प दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संकल्प दिवस के अवसर पर देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा की जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

May be an image of 6 people, people standing and outdoors

उत्तराखण्ड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

May be an image of 1 person, sitting, standing and outdoors

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours