सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को चारधाम यात्रा में निःशुल्क मेडिकल सेवाओं के लिए सीएम ने किया रवाना

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बदरीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निःशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

May be an image of ‎8 people, ambulance, car and ‎text that says "‎ا HR 13G 7000‎"‎‎

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, चन्दन राम दास, विधायक प्रमोद नैनवाल एवं सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

May be an image of 16 people

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours