UJVNL के 22वें स्थापना दिवस पर सीएम ने की शिरकत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि UJVNL ने जल विद्युत के क्षेत्र में अपनी विकासशील सोच व कार्य संस्कृति से देशभर के सरकारी संस्थानों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम से जल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि UJVNL को उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 22वें स्थापना दिवस
उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 22वें स्थापना दिवस

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करने में हमें केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। इसका उदाहरण लखवाड़ बहुउद्देश्यीय जल विद्युत परियोजना एवं जमरानी बांध परियोजना है जिसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम तथा प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने निगम के लाभांश का ₹20 करोड़ तथा प्रबंध निदेश पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने ₹5 करोड़ का लाभांश का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल अनिल यादव सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

यह भी पढें:-https://uttarakhandjagran.co.in/cm-dhami-bhaurao-deoras-ji-dedicated-every-moment-of-life-for-the-nation-to-mother-earth/

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours