मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से मिशन हिमाचल प्रदेश में जुटने वाले है अगले कुछ दिन सीएम धामी हिमाचल प्रदेश में जमकर प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिये जाते वक़्त डाकपत्थर बैराज रूके सीएम पुष्कर सिंह धामी, डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण किया।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिये निकले इस दौरान उन्होंने हिमाचल से सटे उत्तराखण्ड के डाकपत्थर बैराज डैम का निरीक्षण किया उन्होंने बैराज प्रबंधन के कर्मचारियों से बातचीत करते हुए बैराज नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और वहाँ होने वाले कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने डाकपत्थर बैराज की व्यवस्थाओं को देखकर कर्मचारियों की प्रशंसा की और डाकपत्थर को एक सुंदर स्थान बताया। वहीं इसके बाद उन्होंने विभाग के डाकपत्थर विश्राम गृह में रूककर जल विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों के साथ जलपान किया और पछवादून क्षेत्र की समस्त विधुत परियोजनाओं की जानकारी ली इस दौरान अधिशषी अभियंता मौ० अफजाल, DGM KK जयसवाल, पंकज रावत, जॉनी गुलेरिया, परवेज अली, नरेश कुमार आदि विभागीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…