सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डाकपत्थर बैराज का किया निरीक्षण, सीएम धामी ने की कर्मचारियों की प्रशंसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से मिशन हिमाचल प्रदेश में जुटने वाले है अगले कुछ दिन सीएम धामी हिमाचल प्रदेश में जमकर प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिये जाते वक़्त डाकपत्थर बैराज रूके सीएम पुष्कर सिंह धामी, डाकपत्थर बैराज का  निरीक्षण किया।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिये निकले इस दौरान उन्होंने हिमाचल से सटे उत्तराखण्ड के डाकपत्थर बैराज डैम का निरीक्षण किया उन्होंने बैराज प्रबंधन के कर्मचारियों से बातचीत करते हुए बैराज नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और वहाँ होने वाले कार्यों की जानकारी ली।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डाकपत्थर बैराज का किया निरीक्षण
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डाकपत्थर बैराज का किया निरीक्षण

उन्होंने डाकपत्थर बैराज की व्यवस्थाओं को देखकर कर्मचारियों की प्रशंसा की और डाकपत्थर को एक सुंदर स्थान बताया। वहीं इसके बाद उन्होंने विभाग के डाकपत्थर विश्राम गृह में रूककर जल विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों के साथ जलपान किया और पछवादून क्षेत्र की समस्त विधुत परियोजनाओं की जानकारी ली इस दौरान अधिशषी अभियंता मौ० अफजाल, DGM KK जयसवाल, पंकज रावत, जॉनी गुलेरिया, परवेज अली, नरेश कुमार आदि विभागीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours