सीएम ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों को जनपद में चल रहे सभी निर्माण निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके हैंडओवर की कार्यवाही आरम्भ कर दी जाए।

जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम
जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम

सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि कई वर्ष पूर्व शुरू हुए निर्माण कार्य भी अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं जोकि चिंता का विषय है। पैसा चाहे राज्य सरकार का हो चाहे केंद्र सरकार का हो, उसका सुनियोजित ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि उस धनराशि का जनता को समय पर लाभ मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/dhami-sarkars-chintan-shivir-will-be-organized-from-this-date/

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours