सीएम ने कहा कि मृदा थैरेपी हमें बचपन की याद दिलाती है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर टनकपुर पहुंचे। यहां वे सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी एवं योग सम्मेलन में शामिल हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर नेचुरोपैथी पद्धति के लाभ लिया। इसके बाद वे शारदा घाट पहुंचे और घाट का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने शरीर पर लगाया मिट्टी का लेप
मुख्यमंत्री धामी ने शरीर पर लगाया मिट्टी का लेप

सीएम धामी ने कहा कि मृदा थैरेपी हमें बचपन की याद दिलाती है। नेचुरोपैथी ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। कहा कि बीते दिनों कोरोना महामारी ने यह भलिभांति ये परिचय कराया कि इस तरह की थैरेपी किस तरह से उपयोगी है। हमें इसे बढ़ाना देने के लिए आगे आना चाहिए।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours