देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी से फ़ोन पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी फोन पर उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हॉस्पिटल में ही भर्ती पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ का भी दूरभाष पर हालचाल जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती हुई वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी से सीएम ने फोन पर वार्ता कर जाना हाल
Uttarakhand Jagran
http://uttarakhandjagran.co.in
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।
संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184



+ There are no comments
Add yours