उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। यहां वह जीरियाट्रिक वार्ड में दो दिन भर्ती रहीं। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को आंख में संक्रमण की दिक्कत के चलते बीते बृहस्पतिवार को एम्स भर्ती कराया गया था। यहां वह अपनी बेटी के साथ आई थीं। जिरियाट्रिक वार्ड में प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया गया। शनिवार दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। सावित्री देवी गत मई में भी करीब तीन दिन एम्स में भर्ती रही थीं। तब वह वृद्धावस्था के दौरान होने वाली दिक्कतों के चलते यहां भर्ती हुई थी।
आंखों में दिक्कत के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ की माता को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। – संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…