मुख्यमंत्री का भू कानून अध्ययन समिति की रिपोर्ट पर बयान

बीते दिन  भू कानून अध्ययन समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी, समिति ने अपनी रिपोर्ट में 23 संस्तुतियां दी, वहीं भू कानून समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “हमारी सरकार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। उत्तराखंड में ज़मीनों का दुरुपयोग न हो इसके लिए कानून में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

उत्तराखंड में उद्योग लग सकें इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। उद्योगों की स्थापना भी हो लेकिन प्रदेश में जमीनों की अंधाधुंध बिक्री भी न हो और जमीन खरीद का  दुरुपयोग न हो इसके किए संतुलन बनाया जाएगा।

आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखना है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी करना है। भूमि भी प्राकृतिक संसाधन है। अतः इसका संरक्षण भी आवश्यक है।”

 

CM Office Uttarakhand
twitter:-  CM Office Uttarakhand

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours