बारिश और ठंडी हवा से दिल्ली में उमस भरी गर्मी में कमी, तापमान सामान्य से कम

दिल्ली-एनसीआर:-  पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश देखने को मिल रही है। अभी भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में सितंबर माह में अब तक बीते 10 दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश  की संभावना जताई है। ऐसा मानसून टर्फ का दिल्ली के करीब होने के कारण होगा। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी और उसके बाद बारिश में और कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे इस कारण से दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours