डॉ.  आंबेडकर जयंती पर लखनऊ में श्रद्धा के रंग, CM योगी ने किया सम्मान

आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! वे सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। आंबेडकर जयंती के अवसर पर आज प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours