गुरुवार को सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी, चंबा टिहरी गढ़वाल के निदेशक राजेन्द्र सिंह नेगी और रवि नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को उत्तराखंडी टोपी व शॉल भेंट कर हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान-2022 से सम्मानित किया।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में सामुदायिक रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार सामुदायिक रेडियो को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार में सामुदायिक रेडियो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।



+ There are no comments
Add yours