मेयर से नोकझोंक, निगम कर्मचारियों ने किया काम ठप

देहरादून: कल नगर निगम में महापौर सुनियाल उनियाल गाामा के कक्ष में गूंज संस्था की अध्यक्षा सोनिया आनंद बेवजह उलझ पड़ीं।

सोनिया आनंद की अभद्रता की गूंज नगर निगम परिसर में फैल गई जिससे कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। इस नाराजगी का असर आज देखने को मिला जब नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम के सभी अनुभागों में कामकाज बंद कर दिया।

नाराज कर्मचारियों का कहना है कि गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद व अन्य सदस्यों ने कल बेवजह हंगामा किया और मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ अभद्रता की। कर्मचारियों वार्निंग दी है कि यदि दो दिन के अन्दर सोनिया आनंद ने मेयर से माफी नहीं मांगी तो इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा।

कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। वहीं नगर निगम कार्यालय में लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, हाउस टैक्स जमा करवाने पहुंचे लेकिन ज्यादातर को मायूसी हाथ लगी और वो वापस लौट गये।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours