उत्तराखण्ड

कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल;- पीएम अपने बयानों में मंगलसूत्र का जिक्र तो किया, मगर अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की बात ना के बराबर की

देहरादून: पीएम मोदी ने राजस्थान के बाद अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा अब कांग्रेस की नजर कानून बदलकर हमारी माता बहनों की संपत्ति छीनने पर है, पीएम मोदी ने कहा इनकी नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर भी है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद कांग्रेस भी आक्रामक हो गई है, कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के बयान की कड़ी निंदा की है। गणेश गोदियाल ने कहा मंगलसूत्र को लेकर पीएम मोदी को इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए, उन्होंने कहा 102 सीटों पर प्रथम चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। प्रथम चरण का मतदान होने के बाद सत्ताधारी दल के पांव की जमीन खिसक गई है, गणेश गोदियाल ने कहा पीएम अपने बयानों में मंगलसूत्र का जिक्र तो किया, मगर अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की बात ना के बराबर की। उन्होंने इसे मंगलसूत्र की बात करके चुनाव हथियाने की कोशिश बताया है।

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा इन 10 सालों में भाजपा की सरकार ने सोने की कीमतों को आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है, 65 सालों में कांग्रेस शासन काल में सोना सस्ता हुआ करता था। कांग्रेस सरकार में सोने की कीमत 30 हजार रुपए प्रति तोला हुआ करती थी, भाजपा के सत्ता में आते ही सोने के दाम 75 हजार रुपये तोला हो गई। ऐसे में जिनको अपने बच्चों की शादी की चिंता है, उनको महंगा सोना होने की भी चिंताएं सता रही हैं। गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी की टिप्पणियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा देश की संपत्ति पर गठबंधन की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की नजर रही है। उन्होंने कहा इन 10 सालों में सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप दिया गया है। गोदियाल ने कहा भारत के संसाधनों पर प्रधानमंत्री मोदी की नजर है, जिसका इस्तेमाल पीएम मोदी अपने कॉरपोरेट मित्रों के हितों को साधने के लिए करना चाहते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago