कांग्रेस आलाकमान ने प्रीतम सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी , छत्तीसगढ़ राज्य का बनाया गया सीनियर ऑब्जर्वर

देहरादून:-  उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मीनाक्षी नटराजन को भी प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव होने हैं इसके लिए प्रीतम सिंह को सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, आपको बता दें कि ‘चकराता’ से विधायक प्रीतम सिंह छठवीं बार विधायक है, पूर्व में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह निभा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से यह साफ हो गया है हाईकमान से प्रीतम सिंह की नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी, और उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में प्रीतम का कद और बढ़ जाएगा। अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर बनाने के बाद उत्तराखंड में भी उनका कद बढ़ गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours