लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक नहीं की स्टार प्रचारकों की सूची तय

उत्तराखंड :- कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तय नहीं की है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की चुनावी रैली कराई जाए। भाजपा ने चुनाव प्रचार में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर केंद्रीय नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं चुनावी रैली के कार्यक्रम तय किए हैं। वहीं, कांग्रेस में स्टार प्रचारक तय नहीं हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नेताओं की चुनावी रैली कराई जाए। प्रदेश कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि जल्द ही पार्टी हाईकमान स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगा। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मीडिया समन्वय समिति की घोषणा कर दी। राजीव महर्षि को समिति का मुख्य समन्वयक बनाया गया। जबकि समिति में कुल 16 सदस्य होंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया समन्वय समिति का एलान किया।

समिति में मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, सुरेंद्र कुमार, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, प्रदीप जोशी, प्रिया थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, आशीष नौटियाल, मोहन लाल समिति के सदस्य होंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours