पौड़ी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नितिन बिष्ट के खिलाफ पौड़ी प्रशासन की ओर से की गई करवाई के विरोध में गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

पौड़ी में युवा कांग्रेस नेता व एसडीएम सदर के बीच का विवाद राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, पूर्व सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक नेताओं ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव ने भी एसडीएम के व्यवहार को आपत्तिजनक बताया है। वहीं भाजपा एसडीएम के बचाव में उतर गई है।

May be an image of 13 people, people sitting and people standing

आज पौड़ी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नितिन बिष्ट के खिलाफ पौड़ी प्रशासन की ओर से की गई करवाई के विरोध में गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। तहसील पौड़ी परिसर में बीते शनिवार देर शाम अग्निवीर भर्ती को लेकर प्रमाणपत्र बनवाए जाने के संबंध में विवाद हो गया था।

May be an image of 6 people, people sitting, people standing and outdoors

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख वैभव वालिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एसडीएम सदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि अग्निवीर भर्ती में प्रमाणपत्र को लेकर परेशान युवाओं की समस्या उठाने पर युवा नितिन बिष्ट पर मुकदमा दर्ज करना गलत है। कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया पर विवाद का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। युवा कांग्रेस के साथी ने एसडीएम को प्रमाणपत्र, युवाओं की भोजन की व्यवस्था के लिए पूछा, तो एसडीएम ने अभद्रता की।

May be an image of 5 people, people sitting, people standing, tree and outdoors

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत रावत ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने एसडीएम सदर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours