महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 71 वर्षीय कांग्रेस विधायक रविवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई थी।
तब से ही कोल्हापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। पीएन पाटिल कोल्हापुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष थे। 1995 में उन्होंने पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने उनके निधन पर शोक जताया।



+ There are no comments
Add yours