देश-विदेश

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का विरोध, प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर माफी की मांग

पंजाब विधानसभा सत्र में बुधवार को बजट पेश किए जाने के बाद वीरवार को सत्र शुरू होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रतिपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से बुधवार आप के राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल मॉडल को लेकर दिए गए बयान पर वीरवार को को सदन में फिर माहौल गरमा गया। आप विधायकों ने मांग की कि बाजवा सीचेवाल को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगें। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या यह बयान पूरी कांग्रेस का है या सिर्फ प्रताप सिंह बाजवा का व्यक्तिगत विचार है।

सांसद सीचेवाल को लेकर कांग्रेस व आप सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आप विधायकों ने बाजवा से माफी की मांग की। आप विधायकों ने इसके बारे वॉकआउट कर दिया। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सदन में शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह ने भारत रत्न देने की मांग को लेकर प्रस्ताव पास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आप शहीद भगत सिंह का सम्मान नहीं करती है। इसके बाद सदन में माहौल गर्माता देख कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। ऐसे में अभी सदन की कार्रवाई रुक गई है। दोबारा शुरू हुई सदन की कार्यवाही के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा पंजाब विधानसभा में कार्रवाई देखने पहुंचे। आप के राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल को नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से ठेकेदार कहकर अपमान करने के मामले में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने निंदा प्रस्ताव पेश किया, सत्ता पक्ष ने निंदा प्रस्ताव पास किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago