कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रेसवार्ता के दौरान सरकार पर निशाना साधा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो भी विपक्ष आवाज उठाता है पार्टी उस पर संवैधानिक संस्थाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए उसका उत्पीड़न करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। वहीं करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत तरीके से कर रही इस्तेमाल देश में सत्ता पक्ष के लोग लोकतंत्र को खत्म करने का कर रहे है काम।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज प्रदेश 98 स्थान पर है कावड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर के माध्यम से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई, अगर उन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए किया जाता तो भगवान शिव ज्यादा खुश होते हैं। 60% महिला रोग विशेषज्ञ की कमी है।



+ There are no comments
Add yours