आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर “भारत जोड़ो तिरंगा अभियान” के तहत कांग्रेस ने सहसपुर क्षेत्र में उपाध्यक्ष आरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा की। कांग्रेस नेता लक्ष्मी अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


कांग्रेस उपाध्यक्ष आरेन्द्र शर्मा ने कहा है कि जाति, वर्ग,धर्म इन सब से ऊपर हमारी शान, हम सब का मान है तिरंगा। पूरा देश भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहा है, हम सब स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को एकता, भाईचारे के एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़े है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश को भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एक साथ जोड़ कर भाईचारे की नींव को ओर मजबूती दें रही है। आरेन्द्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भारतमाता की एकता अखंडता के लिए सदैव तैयार है।





+ There are no comments
Add yours