देहरादून:- उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर सरिया या सिलेंडर डालकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। बता दें कि पिछले एक माह में प्रदेश में तीन घटना सामने आ चुकी हैं। जिनमें एक घटना गुरुवार सुबह देहरादून-हरिद्वार के बीच डोईवाला में उस समय हुई जब काठगोदाम एक्सप्रेस हरिद्वार की ओर से देहरादून आ रही थी।
रेलवे ट्रैक पर सरिया डालकर ट्रेन पलटाने की साजिश थी, जिसमें लोको पायलट की सूझबूझ से दुर्घटना टल गई। इससे पूर्व रुड़की (हरिद्वार) और रुद्रपुर (ऊधमसिंनगर) में भी ऐसी घटना हो चुकी है। शासन ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। जिस पर डीजीपी ने सभी घटनाओं की जांच एसटीएफ को सौंप दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…