देहरादून:- सहसपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान साथ के दूसरे सिपाही ने बाइक चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अजय सिंह ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शुक्रवार की शाम अपने व्यक्तिगत कार्य से सभावाला रोड पर गए थे। वापसी के दौरान उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भागने लगा। हेड कांस्टेबल के हाथ, पैर, कमर और सिर में चोटें आईं। सहसपुर थाने में ही तैनात सिपाही सौरभ कुमार और अन्य स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को सभावाला पुल के पास पकड़ लिया। सिपाही ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…