सहसपुर में बाइक सवार की टक्कर के बाद सिपाही की पिटाई, वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी ने की कार्रवाई

देहरादून:-  सहसपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान साथ के दूसरे सिपाही ने बाइक चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अजय सिंह ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शुक्रवार की शाम अपने व्यक्तिगत कार्य से सभावाला रोड पर गए थे। वापसी के दौरान उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भागने लगा। हेड कांस्टेबल के हाथ, पैर, कमर और सिर में चोटें आईं। सहसपुर थाने में ही तैनात सिपाही सौरभ कुमार और अन्य स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को सभावाला पुल के पास पकड़ लिया। सिपाही ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours