उत्तराखण्ड

देहरादून नगर निगम में भ्रष्टाचार, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सुपरवाइजरों से रिकवरी की मांग

उत्तराखंड:- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने देहरादून नगर निगम में कर्मचारियों के वेतन फर्जी वाड़े मे शामिल पार्षदों और सुपरवाइजरों से रिकवरी किए जाने की मांग की है।  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि देहरादून के 22 वार्ड में 99 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर लगभग 9 करोड रुपए के गबन की जल्दी से वसूली हुई जानी चाहिए और इन पार्षदों को दोबारा चुनाव लड़ने से भी प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने इस मामले की जांच में अधिकारियों की सुस्ती पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे समय से वेतन फर्जी वाड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी लेकिन अभी भी कार्यवाही सुस्त है। उन्होंने इस मामले में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि आइंदा से पार्षदों को इस तरह की नियुक्ति के अधिकार दिए जाने पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता समितियां का अधिकार पार्षदों से हटाकर नगर निगम को खुद से अपने पास रखना चाहिए। इसके अलावा शिवप्रसाद सेमवाल ने मांग की है कि जितने भी पार्षदों और उनके परिजनों के नाम पर नगर निगम की भूमि कब्जाने के विवाद चल रहे हैं, उनको आगामी चुनाव में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago