उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

 नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।

केदारनाथ धाम की प्रतिकृति की भेंट करती हुई विधानसभा अध्यक्ष
केदारनाथ धाम की प्रतिकृति की भेंट करती हुई विधानसभा अध्यक्ष

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता हुई। उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड विधानसभा के सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार में चर्चा की। उन्होंने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/chief-minister-inaugurated-jauljibi-fair-and-development-exhibition-2022/

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours