क्रिकेटर ऋषभ पंत को अस्‍पताल में नहीं मिल रहा आराम,घरवालों की चिंता देख डॉक्टरों ने की मुलाकातियों से अपील

देहरादून:  भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का कुछ दिन पहले ही एक्सीडेंट हुआ था, वहीं उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, लेकिन उन्हें मैक्स में पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है। आए दिन उनकी खैरियत पूछने की लिए कोई न कोई मैक्स अस्पताल आ जाता है, जिस कारण ऋषभ पंत को आराम नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने अब लोगों से अपील की है।

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट की फोटो
ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट की फोटो

वहीं मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने ऋषभ पंत के मुलाकातियों की भीड़ को अस्पताल प्रबंधन एक बड़ी समस्या करार दे रहा है। मैक्स अस्पताल के प्रशासनिक विंग के एक स्टाफ ने कहा कि पंत के लिए आगंतुकों को फिल्टर करने के लिए कोई तंत्र नहीं है। अस्पताल में आने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस समय सीमा में केवल एक विजिटर मरीज से मिल सकता है। ऋषभ पंत का मामला एक हाइ-प्रोफाइल मामला है। इसके कारण अधिक लोग मिलने आ रहे हैं। इसलिए यह एक बड़ी समस्या है।

 

ऋषभ पंत के परिजनों बड़ी चिंता

 

वहीं ऋषभ पंत के परिजनों का कहना है कि लगातार मुलाकातियों की संख्या बढ़ रही है। मुलाकात के लिए निर्धारित घंटों के बाद भी लोग उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। पंत के स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे मेडिकल टीम के एक सदस्य ने बताया है कि यह महत्वपूर्ण है कि ऋषभ को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिले।

न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें आराम की जरूरत है। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण वह अभी भी दर्द में हैं। आगंतुकों से बात करने से उनकी ऊर्जा खत्म हो जाती है। इस ऊर्जा को उन्हें तेजी से ठीक होने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि जो लोग उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी इससे बचना चाहिए। ऋषभ पंत को उन्हें आराम करने देना चाहिए।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours