झाझरा में खाली प्लाट में तीन साल से पड़े थे सिलिंडर, अचानक बदबू फैली तो दहशत में आए लोग

देहरादून : देहरादून के झाझरा में एक गोदाम के खाली प्लाट में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र के हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इस दौरान कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने करीब चार साल पहले प्लाट के पास ही वाटर प्लांट लगाया था। तब इस प्लाट में प्लांट का गोदाम था। करीब तीन साल पहले यहां से काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। मंगलवार को एक सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। वहीं,  सिलिंडर को तलाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शिफ्ट किया। एसएसपी का कहना है कि अब सभी लोग सुरक्षित हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours