हरियाणा की भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन की बैठक में 14 मार्च की महापंचायत के लिए भागीदारी का लिया गया निर्णय

नारनौल:- भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की यूनियन कार्यालय नसीबपुर में रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सीताराम ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन किसान मजदूरों की 14 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महापंचायत में भाग लेंगे। जिला प्रधान सीताराम ने कहा कि भवन निर्माण मजदूरों के पंजीकरण व हित लाभ के लिए लगाई गई। रामलीला मैदान महापंचायत में श्रमिक हितैषी ऐसे सभी मुद्दों को जोरदार ढंग से बुलंद किया जाएगा। इस अवसर पर भोला, विकास, पंकज, रोहित, दीपक, रमेश, सविता, सरोज आदि मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours