आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम, ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिखाई ताकत: धामी

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन प्रत्येक भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से पाकिस्तान द्वारा दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। आपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से यह सिद्ध होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

उन्होंने कहा कि वीर भूमि उत्तराखंड के लोग देश की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को देश को गौरवान्वित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी और अपनी जांबाज सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रत्येक देशवासी की मंशा, भावना और नीति से प्रधानमंत्री ने विश्व को कड़े शब्दों में अवगत कराया गया है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours