देहरादून-हरिद्वार पुलिस की कोशिश रंग लाई, गुर्जर महापंचायत नहीं हुई आयोजित

देहरादून। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में देहरादून और हरिद्वार पुलिस के प्रयास सफल रहे। आज प्रस्तावित गुर्जर सभा की महापंचायत आयोजित नहीं हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील के बाद यह फैसला लिया गया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह शुरू से ही इस पूरे मामले पर कड़ी नजर रखे हुए थे। उनकी सूझबूझ और पुलिस की तत्परता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी।

इसके साथ ही, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं दी है। बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है, और पुलिस लगातार चप्पे-चप्पे पर निगरानी बनाए हुए है।

प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल कायम है। पुलिस की इस सफल रणनीति की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours