देहरादून मसूरी रोड पर मिली नवजात शिशु की सिर कटी लाश, पूरे इलाके में दहशत

देहरादून मसूरी रोड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो आपको अंदर तक झकझोर देगी, देहरादून मसूरी रोड पर नवजात की सिर कटी हुआ लाश मिली है, एस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में लेक पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में सिरे कटे नवजात की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी, जानकारी ही कोतवाल दिगपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की, इसके बाद पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि ये लाश किसने यहा फेंकी है, इसका पता लगाने के लिए इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देर रात को किसी ने नवजात के अर्ध कटे शव को सड़क किनारे फेंका है, पुलिस द्वारा आसपास के अस्पतालों से बच्चे के बारे में जानकारी ली जा रही है।

 

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours