काठगोदाम से देहरादून चलने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, रेलवे ने काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन अब हफ्ते में पांच दिन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से ट्रेन का संचालन हफ्ते में 5 दिन करने का निर्णय लिया गया है।
आठ जून से 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को ट्रेन चलाई जाएगी। इसी तरह 9 जून से 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 एल.एच.बी. कोच लगाया जायेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…