देहरादून एसएसपी का सख्त आदेश, अवैध खनन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर करें कड़ी कार्रवाई

देहरादून:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर अवैध खनन/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड तथा यातायात नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के कडे निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक 30-4-2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/ओवरलोड/ ओवर स्पीड तथा यातायात नियमों का उंल्लघन कर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरूद्व अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध खनन/ ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड कर यातायात नियमो का उल्लघंन करने पर 50 वाहनो(डम्पर/ट्रक/टैक्टर ट्रॉली आदि) को सीज किया गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours