देहरादून :- देहरादून निवासी युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है। शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। देहरादून निवासी युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है।
शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।थाइलैंड में आगामी 16 जून से एशियाई कप का आयोजन शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की जर्सी में दून के युवा फुटबॉलर शाश्वत पंवार बतौर फारवर्ड खेलते नजर आएंगे। उत्तराखंड से शाश्वत एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। पांच साल की उम्र से फुटबाल खेल रहे शाश्वतशाश्वत पंवार के पिता धीरेंद्र पंवार ने बताया कि शाश्वत ने पांच साल की उम्र से ही फुटबाल खेलना शुरू कर दिया था।
बचपन से ही वह फुटबाल के प्रति लगाव रखते थे, उनकी लगन को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू कराई। बताया कि शाश्वत ने फुटबाल की बारीकियां बाइचुंग भूटिया एकेडमी से सीखी हैं। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। जिसमें उन्होंने जर्मनी व स्पेन में बीते दो महीनों तक अभ्यास व अभ्यास मैच खेले। यहां से उनका चयन भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ जो आगामी एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…